हमीरपुर, मार्च 26 -- मौदहा। नगर के मराठीपुरा में खौलते दूध के भगौने में गिरकर बालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मराठीपुरा निवासी संजय यादव दूध डेयरी का काम करता है। गुरुवार की दोपहर एक बड़े भगौने में उबला गरम दूध रखा था। तभी उसका आठ वर्षीय पुत्र शौर्य अनजाने में गरम दूध के भगौने में गिर गया, जिस पर वहां मौजूद उसके परिजनों ने उसे आनन-फानन दूध के भगौने से निकालकर गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देख उसका प्राथमिक उपचार कर उसे मुख्यालय रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...