खौलते तेल से चिमनी में लगी आग, किचन का सारा सामान जलकर खाक
कानपुर, जून 5 -- कानपुर, संवाददाता। हनुमंत विहार में खौलते तेल के कारण चिमनी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रसोई में रखे घरेलू सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। लेकिन किचन का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। डब्ल्यू ब्लॉक एमआईजी निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मां रेखा किचन में खाना बना रही थीं। उन्होंने कढ़ाई में तेल गर्म होने के लिए रखा था, लेकिन फोन आने पर वह बातचीत में व्यस्त हो गई। खौलते तेल के कारण चिमनी में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग की लपटें रसोई में रखे सामान तक पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही राहुल ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वहीं परिवार और पड़ोसियों ने सबमर्सिबल पंप व बाल्टियों से पानी डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.