लोहरदगा, मार्च 21 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड के उतका गांव में एक अद्भुत परंपरा का निर्वहन होते आ रहा है। सरहुल में प्रत्येक वर्ष झखरा स्थल में गांव के पहान-पुजार के द्वारा खौलते तेल में हाथों से धुसका छानकर सरहुल का प्रसाद बनाया जाता है। इसे सरना माता को भेंट किया जाता है। सरहुल के एक दिन पूर्व से ही उपवास रखकर यह कार्य किया जाता है। इस वर्ष ललित उरांव, राजू उरांव, सुकरू उरांव ने कार्य किया। इस कारनामे को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इनका कहना है यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से होती आ रही है। इसके सफलता पूर्वक होने से सरना माता की असीम कृपा होती है।मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.