कन्नौज, मार्च 11 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के ईजलपुर में शादी समारोह में उस समय चीखपुकार मच गई, जब दो लोग अचानक फिसलकर खौलती कढ़ाई में जा गिरे। गंभीर हालत में दोनों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी दिनेश सक्सेना पुत्र विजय पाल अपनी ससुराल सौरिख थाना क्षेत्र के ईजलपुर गांव गए हुए थे। वहां उनकी साली रजनी पुत्री कैलाशचंद्र की बुधवार को बारात आनी थी। उनके साथ फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद थानांतर्गत नीमकरोरी निवासी मुलायम सिंह पुत्र मुन्नालाल भी गए हुए थे। वहां भट्ठी पर रखी कढ़ाई में पूड़िया सेंकी जा रही थीं। वह लोग तभी अचानक दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वह खौलती कढ़ाई में जा गिरे, जिससे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें इलाज को सौ शैय्या अस्पताल ले आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...