खौलता पानी फेंकने से युवक झुलसा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन की रंजिश को लेकर मारपीट के दौरान एक युवक पर खौलता पानी फेंक दिया गया, जिससे वह झुलस गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के मरुआन निवासी संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे खेत के मेड़ पर जबरन बांस-बल्ली लगाने से मना करने पर पड़ोसी ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने घर के सामने भोजन बनाने के पतीले में खौलता पानी उसके ऊपर फेंक दिया। इससे पीड़ित झुलस गया। चीखने चिल्लाने पर घर के लोगों ने संजय को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। बुधवार को संजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मरुआन निवासी अरविंद यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.