दरभंगा, मार्च 26 -- दरभंगा। बिरौल थाना क्षेत्र के शेखपुरा में बुधवार जी दोपहर शरीर पर खौलता हुआ पानी गिरने से महिला सहित तीन लोग झुलस गए। इलाज के लिए उन्हें आनन फानन में बिरौल पीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान मोजाहिदुल इस्लाम की पत्नी नूर जहां खातून(50), उनके पुत्र जाहिद अनवर(15) और मो. सलाहुद्दीन के पुत्र मो. प्यारे(14) के रूप में की गई है। इनमें से जाहिद और प्यारे का पांव बुरी तरह झुलसा हुआ है। प्यारे ने बताया कि दोपहर को चावल बनाने के लिए चूल्हे पर पतीले में पानी चढ़ा हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर बच्चे आपस में उलझ गए। इसी दौरान चूल्हे पर चढ़े पतीले में ठोकर लगने से खौलता हुआ पानी उनलोगों के शरीर पर गिर गया। गर्म पानी से वे लोग झुलस गए।वहीं दूसरी ओर जख्मी महिला के पति मोज...