देहरादून, अप्रैल 27 -- सेलाकुई में हुए चर्चित एंजेल चकमा हत्याकांड के बाद खौफ में आकर छोटे भाई के पढ़ाई छोड़कर त्रिपुरा लौटने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। 'हिन्दुस्तान अखबार' में सोमवार को छपी खबर का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने आश्वस्त किया है कि दून पुलिस पीड़ित परिवार से संपर्क साधेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि देहरादून हमेशा से शिक्षा नगरी रहा है और यहां के माहौल को किसी भी सूरत में खराब नहीं होने दिया जाएगा। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि एंजेल की हत्या के बाद उसके छोटे भाई माइक चकमा के खौफ में आकर यहां से पढ़ाई छोड़कर जाने का मामला सोमवार को उनके संज्ञान में आया। यह भी पढ़ें- एंजेल चकमा की हत्या का मंजर भूल नहीं पाया; खौफ में भाई ने देहरादून छोड़ा; इंसाफ के इंतजार में परिवार उन्होंने कहा कि पुलिस निश्चित तौ...