अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव नानऊ में रविवार देर रात खैराबाद थाना बरला, तहसील अतरौली से आई बारात के दौरान विवाद के बाद जमकर पथराव हो गया। घटना में बारात के साथ आई बस एवं कई कारों के शीशे टूट गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। खैराबाद निवासी जयप्रकाश ने बताया कि उनके पुत्र अभिषेक की बारात गांव खैराबाद थाना बरला से नानऊ आई थी, जिसमें करीब सौ बाराती शामिल थे। बारात वीरेंद्र सिंह की पुत्री के साथ विवाह के लिए आई थी। बताया गया है कि रात करीब एक बजे किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। यह भी पढ़ें- बारात में उपद्रव के दौरान कार भगाने से महिला की मौत, शादी टूटी इसके बाद कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे बारातियों में दहशत फैल गई। पथराव में बारात के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.