खौफ के वो 4 मिनट, 35 लाख की लूट; 5 बदमाशों ने पिस्टल लहरा हीरा ज्वेलर्स में डाका डाला
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज शहर में रविवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी शोरूम में धावा बोलकर करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लूट ली। महज चार मिनट में हुई इस वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। घटना तेंदूनी चौक के समीप हीरा आभूषण भंडार में हुई। पुलिस इस कांड की जांच कर रही है। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी प्रमित उर्फ गुड्डू ने बताया कि सबसे पहले एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा। कुछ देर बाद हेलमेट और गमछे से चेहरा ढंके पांच हथियारबंद अपराधी पिस्टल लहराते हुए घुस आए। बदमाशों ने कर्मचारियों को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया। पांचों में मिलकर सबको डरा दिया और शोकेस में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेट लिया। पूरी वारदात करीब चार मिनट तक चली। जेवर समेटने के बाद सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.