खौद साप्ताहिक बाजार का पशु कारोबार 15 करोड़ पार
रामपुर, मई 26 -- सैदनगर। खौद साप्ताहिक बाजार में पशुओं का कारोबार 15 करोड़ के पार पहुंच गया। ईद से 2 दिन पहले मंगलवार को बाजार में व्यापारियों की भीड़ उमड़ गई। दिल्ली से लेकर मुंबई, लखनऊ, मुरादाबाद समेत दर्जनों शहरों से खरीदारी के लिए व्यापारी पहुंचे। बाजार में किसानों को मुंह मांगे दाम मिले और उनके पशु भी हाथों-हाथ बिक गया। ईद उल अजहा के मौके पर साप्ताहिक बाजारों में पशुओं की काफी बिक्री रहती है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद में मंगलवार को लगने वाला बाजार पशुओं की बिक्री के लिए काफी मशहूर है। ईद से 2 दिन पहले लगने वाले बाजार नें अब तक हुई बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सुबह 5 बजे से लगने वाले बाजार में पंजाब और हरियाणा से काफी पशु बिक्री के लिए आए थे। इसके अलावा आसपास के जिलों से भी व्यापारी एवं किसान अपने पशु बेचने के लिए साप्ताहिक बाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.