रामपुर, फरवरी 1 -- सैदनगर। खौद स्थित अभिनंदन धरा पैलेस मे रविवार को विराट हिन्दू जागरण उत्थान जागृति महासम्मेलन का आयोजन हुआ। महासम्मेलन के दौरान सभी से एकजुट होकर धर्म के लिए काम करने को कहा। सम्मेलन में बोलते हुए महंत बागेश्वर गोविंदपुरी नें कहा हम सबको आगे बढ़कर अपने धर्म का पालन करना है। उन्होंने कहा जाति पंथ भावना से ऊपर उठकर हमे एक संदेश एक सोच के साथ चलना है। हम सब एक रहेंगे तभी सनातन धर्म की जय होगी। उन्होंने आपसी मतभेद मिटाकर समाज को एक साथ रहने की नसीहत दी। जिला प्रचारक प्रमोद जी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है इसी के उपलक्ष्य मे यह हिन्दु सम्मेलन आयोजित किया गया हैं। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदुओं को एकजुट करना और गौ माता की रक्षा करना है सम्मेलन की अध्यक्षता महंत सोमानंद ने की संचालन ओमप्रकाश लोधी एडवोक...