अलीगढ़, जुलाई 24 -- अलीगढ़। स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा शुक्रवार को अलीगढ़ के वरिष्ठ खेल शिक्षक, मण्डलीय खेल सह सचिव एवं धर्म समाज इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी ईश्वर दास वर्मा के उत्तर प्रदेश खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेल्फेयर एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए जाने पर सम्मानित किया गया। स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव रिंकू दीक्षित ने कहा कि ईश्वर दास वर्मा ने अपने लंबे खेल जीवन में अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के माध्यम से हजारों खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया है। इस अवसर पर स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, राहुल कुमार भाटी (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता), राजेश गुप्ता, रईस पाल सिंह, मेघराज सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...