खो-खो शिविर में 70 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे
गाज़ियाबाद, मई 28 -- गाजियाबाद, वंदना। दुहाई स्थित सिकरोड़ वॉरियर्स अकादमी में खो-खो का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। शिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया है। ट्रायल में 200 खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रदर्शन किया था, जिसमें से 70 खिलाड़ियों का चयन शिविर के लिए किया गया है। अकादमी के कोच सचिन कुमार ने बताया कि यह शिविर 21 जून तक चलेगा। इसमें खिलाड़ियों को प्रतिदिन खेल की तकनीक और बारीकियों के बारे में बताया जाएगा और हर रविवार को टीम बनाकर मुकाबले कराए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.