विकासनगर, सितम्बर 20 -- युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित सहसपुर विधान सभा के खेल महाकुंभ-2026 के तहत अंडर-19 बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं मिनी स्टेडियम शंकरपुर में हुईं। खिलाड़ियों ने खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, पिट्ठू और मुर्गा झपट में प्रतिभा दिखाई। खो-खो में भाऊवाला प्रथम, रामपुर द्वितीय और झाझरा तृतीय रहा। कबड्डी में झाझरा प्रथम, अर्काडिया द्वितीय और भाऊवाला तृतीय रहा। 100 मीटर दौड़ में हिमांशु देवली प्रथम, आयुष कश्यप द्वितीय और यानुल हक तृतीय रहे। 400 मीटर में शोएब अली प्रथम, अमन द्वितीय और ऋतिक तृतीय रहे। 5000 मीटर में अजय नेगी प्रथम, शौर्य नेगी द्वितीय और तनमय रावत तृतीय रहे। गोला फेंक में निकाईल प्रथम, आर्यन द्वितीय और ऋतिक तृतीय रहे। रिले में भाऊवाला प्रथम, अर्काडिया द्वितीय और आमवाला तृतीय स्थान पर रहा। इस दौरान क्षेत्रीय ...