मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 8 -- खतौली। सोमवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सीता शरण इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में 11 न्याय पंचायत के विजेता बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का प्रारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल के द्वारा 50 मीटर दौड़ में हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्राथमिक स्तर खो खो बालक वर्ग में बडसू ,बालिका वर्ग में सराय ,कबड्डी में बालक वर्ग में अंबरपुर नावला ,बालिका वर्ग में फूलत,उच्च प्राथमिक स्तर खो-खो बालक वर्ग में सराय , बालिका वर्ग में सराय तथा कबड्डी बालक वर्ग में टिटौडा और बालिका वर्ग में फूलत न्याय पंचायत विजेता रही। खेलकूद प्रतियोगिता में 50 व 100 तथा 200मीटर बालक कुणाल दौलतपुर ,400 मीटर में शिवा भूपखेड़ी,लंबी कूद मे राज सोंटा विजेता रहे। बालिका वर्ग में 50 मीटर में छवि बडसू ,100 मीटर में ...