विकासनगर, सितम्बर 27 -- शंकरपुर मिनी स्टेडियम में चल रही मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स और अन्य प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता के दूसरे दिन नन्हे खिलाड़ियों ने मैदान में अनुशासन, स्वस्थ खेल प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद ढौंडियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। खेल मैदान में बच्चों के मन में आत्मविश्वास और सामूहिकता की भावना पैदा होती है। सीईओ ने कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना और मैदान में किया गया प्रदर्शन मायने रखता है। खो-खो में डोईवाला ब्लॉक ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विकासनगर को रजत पदक से ही संतोष करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.