बलरामपुर, फरवरी 12 -- बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज के क्रीड़ा विभाग की ओर से महाविद्यालय परिसर में बैडमिंटन एवं खो-खो प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। राजनीति शास्त्र विभाग के सामने आयोजित बालक एवं बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्रथम चरण संपन्न हुए, जबकि द्वितीय चरण और फाइनल मुकाबले अगले दिन आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन, उत्कृष्ट खेल कौशल और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का परिचय दिया। इसी क्रम में हॉकी मैदान पर बालक एवं बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। बालिका वर्ग में टीम रूबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम कृतिका द्वितीय तथा टीम दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में टीम रईस ने प्रथम, टीम गणेश ने द्वितीय और टीम चौधरी ने तृतीय स्थान हासिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.