कौशाम्बी, अगस्त 29 -- प्रयागराज-कौशाम्बी सीमा पर स्थित पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज (गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज) में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर खो-खो और रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. प्रभुशंकर शुक्ल (पूर्व सदस्य, रेलवे बोर्ड भारत सरकार) ने हॉकी के जादूगर एवं ओलंपिक पदक विजेता मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन संघर्ष, अनुशासन और समर्पण की मिसाल है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- मेजर ध्यानचंद जयंती पर आज से 31 अगस्त तक होंग...