घाटशिला, सितम्बर 28 -- झारखंड शिक्षा परियोजना, पूर्वी सिंहभूम की ओर से टिनप्लेट फुटबॉल मैदान, गोलमुरी, जमशेदपुर में आयोजित जिला स्तरीय खेलो झारखंड अंडर-17 बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातु, पोटका-1 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को जिला स्तर पर प्रमाण-पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के बालक वर्ग ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पोटका प्रखंड एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है, जो पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात...