खो-खो में चैम्पियन बना सीएसजेएमयू
कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में खो-खो अंतर महाविद्यालयीय (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विवि के हेलीपैड पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. सुधांशु पाण्डिया और शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण यादव ने किया। प्रतियोगिता में 11 महाविद्यालयों की टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पुरुष और महिला दोनों वर्ग में मेजबान छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की टीम चैम्पियन बनी। पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पर शिवपाल सिंह महाविद्यालय, जसवंत नगर और तीसरे स्थान पर जनता महाविद्यालय औरैया की टीम रही। महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर महिला महाविद्यालय और तीसरे स्थान पर जनता महाविद्यालय औरैया की टीम रही। इस मौके पर डॉ. सोहिल रजा, डॉ. निम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.