खो-खो में गोल्ड जीतकर लौटीं बेटियां, चेन्नई में खेलेंगी नेशनल
रांची, अगस्त 13 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सीबीएसई क्लस्टर-3 खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम का स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्कूली बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट, पुष्पवर्षा, तिलक और आरती के साथ स्वागत किया। इसके बाद खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। टीम के कोच जयंतो चौधरी, निर्मला लकड़ा और आदित्य कच्छप को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-19 गर्ल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। नेशनल प्रतियोगिता सितंबर में चेन्नई, तमिलनाडु में होगी। वहीं अंडर-17 गर्ल्स टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य कैलाश कुमार ने कहा कि अंडर-19 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.