प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- प्रतापगढ़। खेल स्टेडियम में 18 अप्रैल को जनपद स्तरीय खोखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जूनियर बालक/बालिका वर्ग में 31 मार्च 2008 के बाद की जन्मतिथि वाले भाग ले सकेंगे। खिलाड़ी 16 अप्रैल शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता से बस्ती में 25 से 27 अप्रैल तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...