दरभंगा, मार्च 12 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में कई इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं की नई तिथि जारी कर दी गई है। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल कैलेंडर के अनुसार अपरिहार्य कारणों से नहीं हो सका था। ये सभी प्रतियोगिताएं मार्च महीने में आयोजित की जाएगी।विवि के खेल विभाग से जारी पत्र के अनुसार इंटर कॉलेज खो-खो (पुरुष) एवं इंटर कॉलेज खो-खो (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन 13 एवं 14 मार्च को एपीएसएम कॉलेज, बरौनी की मेजबानी में होगा। इंटर कॉलेज रग्बी (पुरुष-महिला) प्रतियोगिता का आयोजन भी एपीएसएम कॉलेज की मेजबानी में ही 16 एवं 17 मार्च को किया जाएगा। इंटर कॉलेज कयाकिंग (पुरुष-महिला) तथा रोइंग (पुरुष-महिला) प्रतियोगिता का आयोजन 18 एवं 19 मार्च को एमआरजेडी कॉलेज, बेगूसराय की मेजबानी में होगी। खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा ने बताया कि आयोजन की नई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.