खो-खो प्रतियोगिता में ब्लू पैंथर हाउस प्रथम
रुद्रपुर, मई 21 -- खटीमा। हिंद पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदन रेड ड्रैगन, येलो ईगल, ग्रीन मैमथ और ब्लू पैंथर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विद्यार्थियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के दौरान खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में ब्लू पैंथर हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के कक्षा 9 एवं 10 वर्ग में रेड ड्रेगन हाउस विजेता बना। वहीं कक्षा 11 एवं 12 वर्ग में भी रेड ड्रेगन हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। रस्साकशी बालक वर्ग में ब्लू पैंथर हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.