खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए
फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में चल रही 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को बालिका खिलाड़ियों के बीच विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबलों में भिवानी ने कैथल, फतेहाबाद ने सिरसा, हिसार ने जींद और पानीपत ने चरखी दादरी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरा जोर लगाया। वहीं अंडर-17 वर्ग में सोनीपत ने हिसार, कैथल ने रोहतक, फतेहाबाद ने गुरुग्राम और फरीदाबाद ने पानीपत को शिकस्त दी। इन सभी विजेता टीमों ने अगले राउंड में जगह बनाई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: खेलो झारखंड जिला स्तरीय प्रतियोगिता 29 से, पांच खेलों में दिखेगा दमखम फरीदाबाद की टीम ने पानीपत के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.