खो-खो टीम सुल्तानपुर रवाना
बलिया, जुलाई 19 -- बेल्थरारोड। सेंट जेवियर्स स्कूल की अंडर-14 बालक खो खो टीम सुल्तानपुर में आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई कलस्टर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रविवार को रवाना हुई। टीम मैनेजर रवि प्रकाश व कोच गोल्डन जोसेफ हैं। प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवाना होने के पहले विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों का उत्साह रहा। डायरेक्टर डॉ जेआर मिश्र ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन, टीमवर्क और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रतियोगिता में टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.