सहरसा, दिसम्बर 26 -- सहरसा, नगर संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खो-खो बालिका अंडर-17 प्रतियोगिता में अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस 2 उच्च विद्यालय, सहरसा की होनहार खिलाड़ी प्रिया कुमारी का राज्य टीम में चयन किया गया है। प्रिया कुमारी ने राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनायी।चयन होने पर जिले के खेल प्रेमियों और विभिन्न खेल संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में खो-खो खेल का उज्ज्वल भविष्य नजर आ रहा है। आने वाले समय में खो-खो खेल में भी कई खिलाड़ी राज्य और देश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ओबीसी गर्ल्स स्कूल की प्राचार्या समीक्षा श्री, जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.