लखीसराय, मई 24 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। आगामी 25 से 27 मई तक जमुई के मलयपुर स्थित आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बिहार राज्य सीनियर बालक और बालिका खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। इसमें भाग लेने के लिए सूर्यगढ़ा के खिलाड़ियों का दल रवाना किया गया। दो वार्ड पार्षदों ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें रविवार को रवाना किया। बालिका वर्ग में कप्तान सामी भारती और बालक वर्ग में आशीष कुमार कप्तान हैं। इस अवसर पर अन्य लोग भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...