गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज भगवानपुर, विकास नगर, फर्टिलाइज़र कॉलोनी में सोमवार को 70वीं तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं ने तीनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपदीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में सनम, रिया, अंशिका, अनुपमा श्रीवास्तव, दिव्या, मुस्कान कुमारी, हर्षिता, सोनाली, संजना, आस्था और स्वीटी मिश्रा का चयन आगे की प्रतियोगिता के लिए हुआ। अंडर 17 बालिका वर्ग में सनी निषाद, सलोनी, मुस्कान कुमारी, शिवांगी कनौजिया, शिवांगिनी, रितिका सिंह, अनु सैनी, रागिनी गुप्ता, खुशी प्रजापति, रितु लक्ष्मी, खुशी यादव का चयन हुआ। यह भी पढ़ें- 23 खिलाड़ियों का मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन अंडर-19 व...