बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती। जिले के बहादुरपुर ब्लॉक अंतर्गत भूवनपुर गांव में स्थित आरपी साइंस एकेडमी के परिसर में खो-खो चैंपियनशिप सात व आठ मार्च को खेली जाएगी। यह जानकारी जिला खो-खो एसोसिएशन के सचिव राम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता स्थानीय ब्लॉक के भूवनपुर गांव में होगी। प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक व बालिका व सीनियर महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबला खेला जाना प्रस्तावित है। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश खो-खो संघ के सचिव चन्द्रभानु सिंह व विशिष्ठ अतिथि के रूप में पंकज द्विवेदी होंगे। मंडलीय संयोजक रणधीर सिंह व मंडल समन्वयक अखिलेश सिंह भी शामिल होगें। इसके अतिरिक्त जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जयराम वर्मा, प्रेम कुमार, सुनील कुमार, अरुण भारती व आयोजक अध्यक्ष सुधीर कुमार पाण्डेय, पूना सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.