बोकारो, जुलाई 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला खो-खो एसोसिएशन की जूनियर बालक टीम 20वीं जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शुक्रवार को खूंटी रवाना हो गई। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 3 से 5 जुलाई तक खूंटी में आयोजित की जाएगी। टीम के रवाना होने से पहले एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- स्टेट खो-खो चैंपियनशिप के लिए बोकारो की टीम खूंटी रवानाप्रतियोगिता की तैयारी बोकारो जिला खो-खो एसोसिएशन के सचिव सुनित कुमार मल्लिक ने बताया कि टीम ने प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी की है और खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए जिले के प्रतिभाशाली और चुनिंदा खिलाड़ियों ...