बगहा, जुलाई 8 -- नरकटियागंज। हिन्दुस्तान संवाददाता नरकटियागंज के दिउलिया में स्थित एसएसबी की 44 वीं बटालियन मुख्यालय में सोमवार की शाम में खो-खो टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। तीनदिवसीय टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए एसएसबी कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी ने कहा कि खो-खो केवल एक खेल नहीं, बल्कि हमारी माटी की पहचान है। यह खेल युवाओं में गति, चंचलता और टीम वर्क (सामूहिक भावना) का बेहतरीन संतुलन सिखाता है। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए एसएसबी की ओर से इंटर और बाह्य स्तर पर टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं। सेकेंड कमांडेंट गोविन्द कुमार ठाकुर व उप कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार ने टूर्नामेंट में शामिल टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- एसएसबी जवानों ने खो-खो में दिखाया दम वाहिनी मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय टूर्नामेंट में 44 ...