बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में खो-खो इंडिया खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को समाजसेवी डॉ. वीके वर्मा ने पुरस्कृत कर उनका हौंसला बढ़ाया गया। जूनियर नेशनल खिलाड़ी की विजेता खुशी वर्मा, रजत पदक विजेता अर्तिका मिश्रा व भार्गवी सिंह को प्रशस्ति-पत्र, शील्ड व नकद सहयोग राशि देकर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि इस बार खो-खो प्रतियोगिता को इतनी बड़ी पहचान मिला है। जिससे स्थानीय खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा है। यह जीत पारंपरिक खेलों के लिए एक नया सवेरा है। ग्रामीण प्रतिभाओं को सशक्त मंच मिला है। इस दौरान खो-खो एसो. के सचिव राम सिंह, रणजी खिलाड़ी वीरेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...