जमुई, मई 24 -- जमुई, नगर संवाददाता जमुई जिले में खेल प्रतिभाओं का बड़ा उत्सव देखने को मिलने वाला है। मलयपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में सोमवार यानी आज से 27 मई तक सीनियर बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय खो-खो चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आने वाले सैकड़ों खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर जिले में खेल प्रेमियों और खिलाडि़यों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।जमुई जिला खो-खो संघ के सचिव अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- खो-खो टीम के खिलाड़ी जमुई रवाना खिलाडि़यों के स्वागत, ठहरने, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जमुई के लिए गर्व का विषय है और...