खो-खो का चयन ट्रायल 5 जुलाई को
कानपुर, जून 23 -- कानपुर। कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग 2026 के प्रथम चरण के ट्रायल का आयोजन पांच जुलाई को पी रोड स्थित हरसहाय इंटर कॉलेज में किया जाएगा। ट्रायल दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। इसमें खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजन सचिव रोहित सोनकर ने बताया कि चयन प्रक्रिया की निगरानी कानपुर जिला खो-खो संघ के संरक्षक सत्य प्रकाश तिवारी मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में करेंगे। प्रथम चरण के ट्रायल में कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, कन्नौज, औरैया, इटावा और फर्रुखाबाद के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। ट्रायल में शामिल होने के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण वाले खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी 30 जून तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ट्रायल से संबंधित जानकारी के लिए खिलाड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.