मेरठ, अप्रैल 7 -- संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय स्पोर्ट्स-डे का शुभारम्भ हुआ। दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। स्पोर्ट्स-डे के पहले दिन मार्च पास्ट और खो खो प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि फादर पीटरप्रकाश संत जॉन सेमिनारी और विशिष्ट अतिथि फादर निर्मल वायस रेक्टर निर्णायक भी रहे। पहला दिन बीए की छात्राओं के नाम रहा। छात्राओं ने मार्च पास्ट और खोखो दोनों में जीत हासिल की। जबकि दूसरे स्थान पर एमए की छात्राएं रही। मुख्य अतिथियों अपने सम्बोधन में खेल को जीवन का अंग बताया। उन्होंने छात्राओं के अनुशासन, मार्च पास्ट और खेलों की प्रशंसा की। मंच संचालन डॉ. महेश पालीवाल और सोनिया खान ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लूईस ने स्टेट और नेशनल मे...