रिषिकेष, अप्रैल 29 -- पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न वर्गों में हुई प्रतियोगिाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वक्ताओं ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों को जरूरी बताया। बुधवार को ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों का होना आवश्यक है। खेल छात्रों के मध्य टीम वर्क बेहतर तालमेल एवं अनुशासन को बढ़ावा देते हैं। मांसपेशियों की ताकत ,फेफड़ों की क्षमता, और मानसिक संतुलन को बेहतर बनाते हैं। विद्यालय प्रबंधक हर्षमणि व्यास ने कहा कि खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के अंदर आत्मविश्वास की भावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.