खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन व कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न
उन्नाव, जुलाई 15 -- शुक्लागंज। भारतीय शिक्षा समिति, अवध प्रांत की वार्षिक योजना के अंतर्गत संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गोपीनाथपुरम में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन एवं कुश्ती विधाओं में संकुल के विभिन्न विद्यालयों से 114 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार एवं प्रधानाचार्य श्रवण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए किया। अवध प्रांत के खेलकूद प्रमुख आचार्य रमेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 4-5 अगस्त को लखीमपुर में होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के निष्पक्ष संचालन में राज किशोर द्विवेदी, अनिरुद्ध सिंह, संजय शुक्ला व शारीरिक आचार्या प्रणिता पांडेय का सहयोग र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.