अररिया, दिसम्बर 22 -- जोकीहाट, (ए.सं.)। प्रखंड के महलगांव पंचायत के बोड़ैल गांव से करहरा जोड़ने वाली सड़क पर करीब सात साल बाद भी खोढ़ा धार में पुल का निर्माण नही हो पाया है, जिससे कई गांवों का यातायात प्रभावित है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि सुखाड़ के दिनों में डायवर्सन से होकर राहगीरों का आना जाना होता है लेकिन बारिश होते ही लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। यही नही बाढ़ के दौरान डायवर्सन में पानी भर जाने लोगों को नाव के सहारे पार उतरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस जगह पर पुल निर्माण कराने के लिए रहनुमाओं से भी गुहार लगायी गयी लेकिन अबतक इस दिशा में पहल नहीं की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.