किशनगंज, मार्च 15 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता गलगलिया थाना क्षेत्र के खोसीडांगी गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। हालांकि गृहस्वामी द्वारा समय रहते अपने घर का फाटक बंद कर लेने के कारण बड़ी घटना टल गई। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग बांस-बल्ला और ईंट लेकर गाली-गलौज करते हुए घर के ग्रिल गेट को तोड़ने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दस्तान अखबार नहीं करता है। वायरल वीडियो में रामविनोद महतो एवं अन्य लोगों को अभिषेक कुमार (पिता- रामपदारथ महतो) के घर के सामने पहुंचकर हंगामा करते हुए देखा जा रहा है। आरोप है कि वे लोग बल्ला लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने के इरादे से घर का ग्रिल गेट तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.