सिद्धार्थ, फरवरी 26 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारयों ने होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दी है। सहायक आयुक्त (खाद्य- सेकेंड) आरएल यादव के नेतृत्व में बुधवार को टीम ने धानी रोड मंगल बाजार बांसी में एक खोया व एक मिल्क केक का नमूना संग्रहित किया। इसके साथ ही 80 किलो खोया व 265 किलो मिठाई खाने योग्य न होने के बाद भी भंडारित पाए जाने पर नष्ट कराया। सहायक आयुक्त ने बताया कि लैब की जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान मख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी, रंजन कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.