बागेश्वर, फरवरी 18 -- खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों और कक्षाचार्यों को मंगल तिलक लगाकर 'ऑल द बेस्ट' कहते हुए उपहार भेंट किए। विदाई समारोह की शुरुआत 12वीं के कक्षाचार्यों द्वारा स्थानीय गोलू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना और घंटी चढ़ाने के साथ हुई। पूजा-अनुष्ठान पंडित गणेश जोशी ने संपन्न कराया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं दीं। परीक्षा प्रभारी सीएस बड़सीला ने बोर्ड परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इस अवसर पर 12वीं के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में बिताए यादगार पलों को साझा किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ...