गिरडीह, मई 24 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के डोरंडा गांवा मोड़ स्थित शिव दुर्गा न्यास के समीप शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और एक बच्चा घायल हो गए। टक्कर के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतका की पहचान पड़रिया निवासी अंजू देवी, पति तुलसी राणा के रूप में हुई है। अंजू देवी अपने भाई बबन कुमार मिस्त्री और एक बच्चे के साथ बाइक से मायका पंडासिंघा से डोरंडा बाजार जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो महिला को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। मौ...