खोरीमहुआ चौक पर राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था
गिरडीह, मई 13 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के खोरीमहुआ चौक पर आदर्श इंडियन यूथ क्लब ने राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। क्लब की ओर से चौक पर मटके में ठंडा एवं स्वच्छ पानी रखा गया है, ताकि आने-जाने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। उद्घाटन खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, थाना प्रभारी बृजेश कुमार, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि नसीम राही तथा क्लब के सदस्यों ने किया। खोरीमहुआ एसडीपीओ ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था करना एक सराहनीय कार्य है। क्लब के अध्यक्ष मो शाहबाज आलम ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि नसीम राही, मुख्तार आलम, गुलाम मुस्तफा, क्लब के पूर्व अध्यक्ष सद्दाम अंसारी, सचिव तौसीफ अंसारी, को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.