गोरखपुर, सितम्बर 2 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के खोराबार गांव में बुधवार दोपहर करीब दो से तीन बजे 23 वर्षीय शादीशुदा मनीष राजभर ने पंखे में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसका बड़ा भाई नीतिश अपनी बहन को दवा दिलाने शहर गया था। इसी दौरान मनीष ने बड़े भाई को फोन कर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। यह सुनकर नीतिश ने तत्काल गांव के कुछ लोगों को फोन कर घर पहुंचने और मनीष को देखने के लिए कहा। मगर तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, बड़े भाई की सूचना पर आसपास के लोग मनीष को देखने घर पहुंचे। हालांकि, घर के दरवाजे पर कुत्ता होने के कारण ग्रामीणों को अंदर जाने में कुछ समय लगा। दरवाजा खुलने के बाद लोग कमरे में पहुंचे तो मनीष पंखे से ...