गोरखपुर, मई 28 -- खोराबार, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के डिजिटल एलपी. नेशनल एकेडमी रायगंज में मंगलवार को तीन दिवसीय समर कैंप शुरू हुआ। खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सपर कैंप में प्रतिभाग करने से प्रतिभाएं निखरती हैं। कैंप में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बच्चों को डांस, योगा, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राइंग, स्पोकन इंग्लिश, खेलकूद, कहानी लेखन, संगीत एवं व्यक्तित्व विकास जैसी गतिविधियों में प्रशिक्षण दिया गया।विद्यालय के प्रबंधक मनोज यादव एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति मिश्रा की देखरेख में समर कैंप आयोजित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...