खोराबार में ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी
गोरखपुर, अप्रैल 3 -- खोराबार, हिंदुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में पुलिस चौकसी पर सवाल खड़ी कर रही एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित सुबा बाजार कस्बे में बुधवार की रात चोरों ने रिया ज्वेलर्स नामक दुकान का ताला काटकर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना दुकान मालिक के भाई उमेश वर्मा ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, खोराबार निवासी राकेश वर्मा की गोरखपुर-देवरिया मार्ग स्थित सुबा बाजार में रिया ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह बुधवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह जब दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो लाकर भी तोड़ा गया था और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी गायब थे। पीड़ित के अनु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.