गोरखपुर, मार्च 22 -- खोराबार। खोराबार क्षेत्र में रविवार रात चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो डंपर सीज किए। यह कार्रवाई सिकटौर चौराहा और रामनगर कड़जहा के पास की गई। पुलिस टीम अवैध परिवहन और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दोनों डंपरों को रोककर कागजात मांगे गए, लेकिन चालक वाहन के वैध दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...