गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने खोराबार आवासीय टाउनशिप परियोजना में आवंटियों जुलाई तक करीब एक हजार फ्लैट और प्लाट के आवंटियों को कब्जा सौंपा जाएगा। शेष आवासों और भूखंडों का कब्जा दूसरे चरण में अक्तूबर तक दिए जाने की संभावना है। शुक्रवार को प्राधिकरण सचिव अभिनव गोपाल ने खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना का निरीक्षण कर विकास कार्यो का जाएजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेसियों को पूरी परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य दिया。 यह भी पढ़ें- निर्माण कार्यों को समय से गुणवत्ता के साथ पूरा करे: अभिनव गोपाल परियोजना का निरीक्षण शुक्रवार को जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह और सहायक अभियंता ए के तायल के साथ परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। विभिन्न श्रेणी के फ्लै...