खोरादह झाड़ी में शौंच करने गए युवक को लगी गोली, हालत गंभीर
देवघर, जून 3 -- नगर थाना क्षेत्र के खोरादह मोहल्ला के एक झाड़ी में बुधवार दोपहर हुई गोलीबारी की घटना में बमपास टाउन निवासी 21 वर्षीय अभिषेक कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली युवक के शरीर में लगने के बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर है, हालांकि वह फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना दिन के लगभग तीन बजे की बताई जा रही है।
घायल की हालत गंभीर घायल अभिषेक कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि वह शौंच करने के लिए खोरादह स्थित झाड़ी की ओर गया था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली उसके शरीर के कांख में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के बाद दर्द से कराहते हुए उसने अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.